For the best experience, open
https://mindia.owlreads.com
on your mobile browser.

Afghanistan Earthquake: भूकंप के कई तेज झटकों से फिर डोली अफगानिस्तान की धरती, अब तक 2,200 लोगों की मौत

12:38 PM Sep 05, 2025 IST | mxm_india
afghanistan earthquake  भूकंप के कई तेज झटकों से फिर डोली अफगानिस्तान की धरती  अब तक 2 200 लोगों की मौत

Afghanistan Earthquake: अफगानिस्तान में भूकंप का दौर जारी है। एक के बाद कई तेज झटकों से अफगानिस्तान की धरती कांप उठी है। बता दें कि 1 सितंबर 2025  को अफगानिस्तान में पांच बार भूकंप के तेज झटके लगे थे जिससे देश में तबाही मच गई है और 2200 से अधिक लोगों की मौत हो गई है। अब एक बार फिर अफगानिस्तान में 5.6 तीव्रता का भूकंप आया, जिसका केंद्र नांगरहार प्रांत की राजधानी जलालाबाद से 14 किलोमीटर पूर्व में था। बताया जा रहा है कि भूकंप का केंद्र 34.72 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 70.79 डिग्री पूर्वी देशांतर पर 10 किलोमीटर की गहराई पर स्थित था। वहीं  जीएफजेड जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज ने भूकंप की तीव्रता 6.2 मापी।

यह नवीनतम भूकंप हाल के दिनों में नांगरहार और पड़ोसी कुनार, लघमन और नूरिस्तान प्रांतों में आए भूकंपों की श्रृंखला के बाद आया है। सबसे विनाशकारी, 6.0 तीव्रता का भूकंप रविवार देर रात आया, जिससे व्यापक विनाश हुआ तथा जान-माल की काफी हानि हुई। आधिकारिक रिपोर्टों में 2,200 से अधिक लोगों की मृत्यु और 3,600 से अधिक के घायल होने की पुष्टि की गई है। मलबे से शवों को निकालने के लिए बचाव अभियान जारी है।